धौलपुर: रेलवे का चोरी का माल खरीदने के 3 आरोपी गिरफ्तारः लोको शेड में हुई चोरी का आरपीएफ ने किया खुलासा, 2 चोरों की हुई पहचान
रेलवे के लोको शेड से 17 फरवरी को लाखों रुपए के सामान चोरी के मामले में आरपीएफ ने खुलासा किया है। पुलिस ने रेलवे के चोरी हुए सामान को खरीदने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों की आरपीएफ ने पहचान कर ली है।