धौलपुर: पीजी कॉलेज धौलपुर के नए प्राचार्य डॉ.गिर्राज सिंह मीणा ने किया पदभार
धौलपुर। शासन उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग जयपुर से आदेश प्राप्त होने पर जिले के सबसे बड़े नोडल महाविद्यालय धौलपुर के प्राचार्य पद पर डॉ गिर्राज सिंह मीणा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आपको बता दें कि इससे पूर्व डॉ मीणा राजकीय महाविद्यालय सैंपऊ में पदस्थापित थे।