धौलपुर: नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने एसपी ऑफिस में पदभार किया ग्रहण
राज्य सरकार द्वारा जारी की गई तबादला सूची में डीग एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का तबादला धौलपुर किया गया था। बुधवार को नवनियुक्त एसपी ने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया इस दौरान मौजूद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। फ़ायरिंग करने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।