धौलपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर निवर्तमान एसपी का किया भव्य स्वागत
धौलपुर के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों की ओर से तथा जिले के पुलिस अधिकारियों की ओर से एसपी ऑफिस धौलपुर में भव्य स्वागत किया गया और उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने माला एवं साफा पहना कर भव्य स्वागत किया।