धौलपुर: शहर के विभिन्न स्कूलों में स्कूल सारथी जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कंचन कल्याण संस्थान व स्टडी टेक प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय स्तर पर शहर भर के विद्यालयों में प्रतियोगिता का किया गया। यह प्रतियोगिता सरकारी विद्यालय के साथ साथ निजी विद्यालयों में भी आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता का विषय मोबाइल के लाभ और हानि कक्षा 6 से 8 वी तक व लोकतंत्र में मतदान का महत्व कक्षा 9 से 12 तक विषय पर आयोजित की गई।