आगरा: हाथरस हादसे में घायल हुई ताजगंज की एक महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी, घटनास्थल पर मौजूद पति ने दी जानकारी
हाथरस में साकार विश्व हरि बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई थी, और 1 दर्जन से अधिक लोग घायल भी बताए गए हैं, ताजगंज की एक महिला भी भगदड़ के दौरान घायल हो गई, जिसका इलाज आगरा के जिला अस्पताल में चल रहा है, घायल महिला के पति ने बताया है कि वह घटना स्थल पर मौजूद थे, भीड़ में धक्का मुक्की होने लगी, और लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे।