आगरा: हाथरस की घटना के बाद आगरा में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
हाथरस की घटना में 121 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा पहुंचने की ख़बर से प्रशासन अलर्ट हो गया है।जिला अस्पताल पर प्रशासनिक अमले ने डेरा डाल दिया है। पुलिस ने पूरे अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं अस्पताल में सारी व्यावस्थाएं चाक चौबंध की जा रही हैं। हाथरस के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ सकते हैं।