आगरा: आगरा के इस मकान से शुरू हुआ सूरज पाल का भोले बाबा बनने का सफर, आज भी बंद मकान के आगे माथा टेक रहे हैं भक्त
हाथरस में भोले बाबा के सत्संग सभा में हुई भगदड़ के बाद 121 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भी बाबा की भक्ति में तमाम भक्त उनके आगरा स्थित निवास पर बंद गेट और चौखट के सामने नतमस्तक होकर उसे परमात्मा का रूप बता रहे हैं।