आगरा: हाथरस से आगरा आए 21 शवों का हुआ पोस्टमार्टम, ज्यादातर लोगों की दम घुटने से हुई मौत: CMO
हाथरस में विश्व साकार हरि बाबा के सत्संग में बीते कल भगदड़ मचने से आधिकारिक तौर पर 121 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, हाथरस से 21 शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगरा लाया गया जहां सीएमओ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि ज्यादातर लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है, पूरी जानकारी CMO अरुण कुमार श्रीवास्तव ने SNMC दी है।