आगरा: हाथरस हादसे के बाद कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बयान आया सामने, दोषियों पर सख्त कार्यवाही की कही बात
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बयान सामने आया है, उन्होंने बताया है कि हाथरस में बीते कल हुए भगदड़ कांड में बूढ़े, वृद्ध, महिलाएं एवं बच्चों की अकाल मृत्यु हो गई, यह एक हृदय विधारक घटना है, साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हैं चाहे वह स्थानीय प्रशासन हो या चाहे कार्यक्रम के आयोजन हो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।