फागी: जोबनेर से भाजपा के पदाधिकारी मिले कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड से, मंडल अध्यक्ष ने जताया आभार
Phagi, Jaipur | Mar 18, 2024 जोबनेर कस्बे से आज सोमवार को भाजपा के कई पदाधिकारी राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड से मिले। जहां जोबनेर भाजपा मंडल के अध्यक्ष पद पर पंकज जोया को नियुक्त करने पर भाजपाईयों ने मंत्री राठौड़ का आभार जताया। इस दौरान मंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज जोया का मुंह मीठा करा कर बधाई दी और मजबूती से पार्टी के लिए कार्य करने की बात कही।