फागी: आसलपुर में बाड़े में बंधे 10 मवेशियों को चोरों ने चुराया, पीड़ित ने जोबनेर पुलिस थाने में मामला कराया दर्ज
Phagi, Jaipur | Mar 16, 2024 जोबनेर थाना इलाके के गांव आसलपुर में देर रात को अज्ञात चोरों ने दयालचंद गुर्जर के मकान के पास बाड़े में बंधे 10 मवेशियों को चुरा कर ले गए। आज सुबह मवेशी बाड़े में नहीं मिले तो उनकी तलाश की गई लेकिन कहीं नहीं मिले। ऐसे में आज आसलपुर निवासी पीड़ित दयालचंद गुर्जर ने देर शाम जोबनेर पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मवेशी की चोरी का मामला दर्ज करवाया है।