फागी: श्री दादू मेला महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दादू मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद निकाली गई शोभायात्रा
Phagi, Jaipur | Mar 18, 2024 दादू नगरी नरेना में आज दादू महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। दादू पीठ के संत ओमप्रकाश दास महाराज ने दादू मंदिर से शोभायात्रा को रवाना किया जहां यात्रा में युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाएं। वही यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्ग से गुजरी जहां जगह-जगह यात्रा का लोगों ने पुष्य वर्षा कर स्वागत किया वहीं पूरा कस्बा दादूराम सत्य राम के जयकारो से गूंज उठा।