फागी: सांभरलेक में डॉ॰ भीमराव अंबेडकर चेतना समिति की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का किया गया चयन
Phagi, Jaipur | Mar 17, 2024 सांभरलेक कस्बे में आज रविवार शाम को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चेतना समिति की बैठक अध्यक्ष प्रताप चंद बंसीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जहां सर्वसम्मति से पदाधिकारी को निर्वाचित किया गया। जहां संरक्षक डॉक्टर ज्ञान प्रकाश दायमा, ताराचंद तंवर, प्रताप चंद वासीवाल, जगदीश प्रसाद सांभरिया, मदनलाल चौहान को बनाया गया। वहीं अध्यक्ष विनोद दुलारिया को बनाया गया।