बहादुरपुर: बहादुरपुर पुलिस ने अथाईखेड़ा से 60 वर्षीय वृद्ध को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
बहादुरपुर पुलिस को गुरुवार को शाम लगभग 7 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अथाईखेड़ा में कोई शराब के देशी क्वार्टर लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से अथाईखेड़ा निवासी माधो बंजारा उम्र 60 वर्ष को शराब के 14 देशी क्वार्टर के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।