इटाढ़ी: भरत ने हथियार फेंक दिया था, फिर भी एनकाउंटर हुआ, यह मर्डर का मामला: सदर विधायक आनंद मिश्रा
Itarhi, Buxar | Jun 29, 2026 बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों को सांत्वना देने के बाद उन्होंने कहा कि मामले की जांच न्यायिक जांच आयोग कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।