गोला: गोरखपुर में राजा हरिप्रसाद मल्ल कॉलेज से निकली रैली, आयुष इंटर्न छात्रों ने स्टाइपेंड में समानता को लेकर किया प्रदर्शन
गोरखपुर के बड़हलगंज नगर में आयुष इंटर्न छात्रों ने सोमवार को स्टाइपेंड में समानता की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने राजा हरिप्रसाद मल्ल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर से एक विरोध रैली निकाली। यह रैली पटना तिराहा, कॉलेज रोड और इंदिरा तिराहा होते हुए आंबेडकर चौक पहुंची। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी की और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।