टीकमगढ़: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट, कलेक्टर और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित टीकमगढ़ भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिन सोमवार को *कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।