शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गेहूं की बोरी से निकलीं जानवर की हड्डियां, राशन लेने से भड़के हितग्राही..
टीकमगढ़। जिले के नन्ही टेहरी स्थित उचित मूल्य की दुकान पर राशन वितरण के दौरान गेहूं की बोरी खोलते ही कथित तौर पर जानवर के सिर और पैर की हड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया। बोरी खाली कराने पर हड्डियां मिलने के बाद हितग्राहियों ने राशन लेने से साफ इंकार कर दिया। मामला सामने आते ही खाद्य विभाग ने वितरण तत्काल रोकते हुए दुकान को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी।
#news #bigbreaking #टीकमगढ़ #mpnews #breakingnews
Tikamgarh, Tikamgarh | Jul 14, 2026