सिंगरौली: एनसीएल में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का हुआ शुभारंभ, सभी परियोजनाओं में कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई
सोमवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों ने वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति समर्पित रहने और उसके अनुरूप प्रेरणादायक अभिवृत्तियों एवं आदतों का विकास करने के संबंध में शपथ ली।