सिंगरौली: एमपी के आईपीएस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत, कर्नाटक में आज ज्वाइन करने वाले थे, कार का टायर फटने से हुआ हादसा, पिता देवसर एसडीएम हैं
सिंगरौली जिले के देवसर में एसडीएम अखिलेश सिंह के बेटे आईपीएस अफसर हर्षवर्धन की कर्नाटक के हासन के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। हर्षवर्धन 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे वह हासन में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी पहले जॉइनिंग के लिए जा रहे थे।