सिंगरौली: गड़ेरिया में बाइक और कार की टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
परसोना की ओर से बरगवां की ओर जा रहे बाइक सवार को विपरीत दिशा से आ रहे कार ने रॉन्ग साइड में आकर जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जहां एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार अभी जारी है वही उसकी स्थिति अभी नाजुक बताई जा रही है।