सिंगरौली: एनटीपीसी सिंगरौली से साइकिल पाकर बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाएं हुईं प्रफुल्लित
श्रीमती विजया राव, माननीया अध्यक्षा, उत्तरा महिला क्लब, लखनऊ का शुभ आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत लाभार्थी बालिकाओं को साइकिल वितरित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रीमती राव ने एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया।