सिंगरौली: एसडीएम के आई.पी.एस बेटे के निधन से शोक की लहर, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला सहित अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने मृतक आई.पी.एस श्री सिंह को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कि । तथा कलेक्टर श्री शुक्ला ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते कहा कि सबके बीच से एक आई.पी.एस जो प्रदेश के विकास में अपने भूमिका निभा सकते थे वो नहीं रहे , उनके इस अपूर्णीय क्षति की पूर्ति करना असंभव है।