हरिद्वार: जगजीतपुर में 2 माह के पेयजल के बिल 5 से 40 हजार रुपये तक आए, विभाग ने दिया आश्वासन
जगजीतपुर में पेयजल निगम की ओर कुछ घरों में पानी के दो महीने के बिल हजारों में आए हैं। 5 से 45 हजार रुपए तक के बिल से लोगों में हड़कंप मचा है। बुधवार को दोपहर 3 बजे पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि नए कनेक्शनों में पानी की खपत पता करने के लिए लगाए गए मीटर के आधार पर बिल जनरेट हुए हैं। जिन्हे समायोजित करने को लेकर शासन से वार्ता चल रही है।