बटियागढ़: फतेहपुर के अजब धाम में विराट अनुष्ठान का होगा आयोजन, ध्वज पूजन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
बटियागढ़ ब्लाक के फतेहपुर के प्रसिद्ध अजब धाम में फरवरी माह में विराट धर्ममयी आयोजन का शंखनाद आज ध्वज पूजन के साथ किया गया..आचार्यों द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज का पूजन और स्थापन कार्य संपन्न कराया गया.इसके पूर्व ध्वजा पताका को मुख्य यजमानों एवं क्षेत्रीय जनों ने ग्राम के देवस्थानों का भ्रमण कराया जहां जगह-जगह ध्वज की पूजन आरती हुई