बटियागढ़: ट्रक हादसे में मृत चालक के परिजन बिहार से बटियागढ़ पहुंचे, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
6 नबम्बर की दरमियानी रात बटियागढ़ थाना क्षेत्र की केवलारी पुलिया से ट्रक पलटने की घटना में म्रत ट्रक चालक की शिनाख्त के बाद बिहार राज्य निवासी परिजन बटियागढ़ पँहुचे. म्रत चालक सुनील यादव के पी एम के बाद आज शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव परिजनों को सौपा,म्रतक के चाचा शिव यादव निवासी जिला बक्सर बिहार ने बताया कि उनका भतीजा फिरोजाबाद से ट्रक लेकर छत्तीसगढ़ निकला था