बटियागढ़: नीमन तिराहे पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, घायल अवस्था में लाया गया बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के नीमन तिराहे के पास बाइक चालक के अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है,जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी कुआखेड़ा तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने पथरिया से नीमखेड़ा गांव जा रहे थे अचानक नीमन तिराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से हादसा हो गया,घटना की जानकरी आज शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली