रूड़की: गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास महानगर कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन और मौन धारण
रुड़की में चंद्रशेखर चौक के पास गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास आज महानगर कांग्रेस कमेटी ने मौन धारण और धरना प्रदर्शन किया है। यह मौन धारण और धरना प्रदर्शन मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में किया गया है। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।