रूड़की: बेलडा में घर में घुसकर ज्वैलरी और नगदी चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बेलडा में घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर ज्वैलरी और नगदी चोरी करने वाले अमजद और शादाब नाम को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की गई ज्वैलरी और 75000 की नगदी बरामद कर ली है। बेलडा निवासी रईस अहमद ने चोरी होने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।