रूड़की: बेलडा गांव में अपने परिजनों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के बेलडा गांव में अपने परिजनों के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिलीप लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था को भंग कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिलीप को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं पुलिस ने दिलीप के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।