बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमों द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाएं
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें लगातार सक्रिय हैं।
मोबाइल मेडिकल टीमों के माध्यम से प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है।
जरूरत के अनुसार मेडिकल टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर जारी हैं।
प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की कुछ तस्वीरें।
Saharsa, Bihar | Sep 6, 2026