Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
indradevjimix
सहरसा सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही और बच्चा बदलने का आरोप
Kahara, Saharsa
| Sep 6, 2026
MORE NEWS
सारण जिले के दरियापुर प्रखंड में बाढ़ प्रभावित कटाव स्थल का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कटाव को नियंत्रित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को पूरी तत्परता से कार्य करने को कहा गया। उन्होंने स्थानीय आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे पैनिक न हों और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बाढ़ की स्थिति पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से जारी है। आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीमें जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय हैं। जिला प्रशासन सारण हर परिस्थिति में आम नागरिकों के साथ खड़ा है।
Saharsa, Bihar | Sep 6, 2026
उधर नेपाल पूरी तरह से बाढ़ में तबाह हो गया है। लेकिन इधर बिहार के लोग इसी बाढ़ में आपदा को अवसर बनाकर डीजे पर नाच रहे हैं। ऐसे लोगों के पास मेरे लिए कोई शब्द नहीं हैं अगर आपके पास कोई शब्द हो तो बताईये....
Kahara, Saharsa | Sep 6, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी समुचित व्यवस्था सारण जिले में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कैंप डीआरएम, सोनपुर एवं कैंप चिरांद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लाए गए पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था की गई है। पशुओं के लिए पर्याप्त पशुचारा, आवश्यक दवाएं एवं नियमित चिकित्सा और स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। बाढ़ की विषम परिस्थितियों में इंसानों के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा भी जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
Saharsa, Bihar | Sep 6, 2026
बाढ़ राहत शिविर एवं सामुदायिक किचन से मिल रही राहत सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य लगातार जारी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनपुर में बाढ़ राहत शिविर का संचालन किया जा रहा है। शिविर में रह रहे प्रभावित लोगों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। बाढ़ सामुदायिक किचन के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मुश्किल की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। राहत शिविर में लोगों की आवश्यक जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है। सामुदायिक किचन में तैयार भोजन सभी प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविर में रह रहे लोगों के चेहरे पर राहत और संतोष की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ा है। राहत, सेवा और सहयोग के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।
Saharsa, Bihar | Sep 6, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमों द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाएं सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें लगातार सक्रिय हैं। मोबाइल मेडिकल टीमों के माध्यम से प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार मेडिकल टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर जारी हैं। प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की कुछ तस्वीरें।
Saharsa, Bihar | Sep 6, 2026
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मती का कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रशासन, सारण द्वारा पूरी तत्परता के साथ बांधों को पुनः सुदृढ़ करने का कार्य कराया जा रहा है। कटाव एवं क्षतिग्रस्त स्थानों पर आवश्यकतानुसार मिट्टी एवं अन्य सामग्री डालकर मरम्मती की जा रही है। बांधों को मजबूत बनाने के लिए मौके पर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। कार्य की लगातार निगरानी एवं समीक्षा जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मती से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीमें लगातार मौके पर मौजूद रहकर कार्य की प्रगति पर नजर रख रही हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा जिला प्रशासन, सारण की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Saharsa, Bihar | Sep 6, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पहुंच रही राहत सामग्री सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य लगातार जारी है। प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। राहत सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जा रही है। दिलिया रहीमपुर एवं भादपा मोहब्बत परसा पंचायत में भी सूखा राशन वितरित किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का लगातार आकलन किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार पॉलिथीन शीट्स भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पॉलिथीन शीट्स से प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय में मदद मिल रही है। जिला प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हैं। राहत एवं सहायता कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
Saharsa, Bihar | Sep 6, 2026
बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 19 में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। प्रभावित लोगों को पॉलीथीन शीट एवं सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद परिवारों तक लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। राहत एवं सहायता कार्यों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। बाढ़ की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में जिला प्रशासन सारण प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।
Saharsa, Bihar | Sep 6, 2026