दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर इंदौर पुलिस अलर्ट, अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
इंदौर में 15 नवंबर को हुए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। इसी के तहत संवेदनशील इलाकों, हॉटस्पॉट और शेडो एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इस दौरान खजराना पुलिस ने स्टार चौराहा और सी-21 एस्टेट ग्राउंड के आसपास चेकिंग करते हुए नारायण मीणा (53) निवासी मालवा मिल स्टाफ क्वार्टर को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा था, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है।
राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी
#IndorePolice #DiljitDosanjh #IndoreNews #CrimeNews #MadhyaPradesh
Indore, Indore | Nov 16, 2026