बक्सर: पंचकोशी यात्रा में श्रद्धालुओं का जत्था नुआंव पहुंचा, मां अंजनी सरोवर की परिक्रमा कर सतू-मूली का भोग लगाया
Buxar, Buxar | Nov 23, 2024 शनिवार को पंचकोशी यात्रा चौथे दिन श्रद्धालुओं का जत्था हनुमान जी के ननिहाल नुआंव पहुंचा। सुबह 6 बजे से हीं साधु संतो के साथ श्रद्धालु पहुंच चुके थे। इस दौरान साधु संतो के साथ श्रद्धालुओं ने अंजनी सरोवर की परिक्रमा किया। प्रसाद में सतू-मूली का लगाया भोग लगाया। नुआंव को भगवान हनुमान जी के ननिहाल भी कहा जाता है।