बक्सर: जाम के कारण नगर के साथ ही NH-922 पर वाहनों की लगी लंबी लाइन, लोग परेशान
Buxar, Buxar | Nov 23, 2024 वाहनों के जाम के कारण नगर के साथ ही NH-922 पर वाहनों के संचालक पर ब्रेक लग गया है. संचालक पर ब्रेक शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात 2:00 बजे से ही लगी हुई है. जिसके कारण नगर की सभी सड़कों के साथ ही NH पर दल सागर टोल प्लाजा तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. वही इसे दुरुस्त करने को लेकर काफी संख्या में पुलिस के जवान एवं ट्रैफिक विभाग के जवान लगे हुए हैं.