हायाघाट: एपीएम थाना पुलिस ने इश्तिहार वारंटी वासो सदा को किया गिरफ्तार
एपीएम थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वासो सदा (पिता- स्वर्गीय दोरिक सदा), निवासी बलहा, थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से इश्तिहार जारी होने के बावजूद आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।