अयोध्या में लक्ष्मण पथ परियोजना के प्रस्तावित निर्माण से प्रभावित परिवारों ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर उचित मुआवजा व पुनर्वास की मांग की है। मोहल्ला जमथरा बंधा, तहसील सदर के करीब 100 परिवारों का कहना है कि उनके मकान परियोजना की जद में आ रहे हैं।