अवैध एकनाल टोपीदार बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार, बोराड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई
अजमेर। जिला मुख्यालय के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोराड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध एकनाल टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजमेर-ग्रामीण एवं संबंधित अधिकारियों की निगरानी में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 24 अगस्त 2026 को टीम गश्त एवं वांछित अपराधियों की तलाश में थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मदनपुरा की ढाणी सीरोता क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध एकनाल टोपीदार बंदूक बरामद की गई। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवरतन पुत्र भूरा जाति बावरी, उम्र 48 वर्ष, निवासी मदनपुरा की ढाणी सीरोता, थाना बोराड़ा, जिला अजमेर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में थाना बोराड़ा की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Aug 24, 2026