सामरी कुसमी: दबंगई की हद में यात्रियों के हक पर कब्जा, प्रतीक्षालय बना भूसा गोदाम
कुसमी सामरी गुरुवार चांदो क्षेत्र में कुसमी-सामरी मुख्य मार्ग पर बना यात्री प्रतीक्षालय अब यात्रियों की सुविधा नहीं, बल्कि दबंगई का प्रतीक बन चुका है। भीषण नौतपा और झुलसा देने वाली गर्मी में जहां राहगीर और यात्री बस का इंतजार करते हुए सड़क किनारे धूप में तपने को मजबूर हैं, वहीं सरकारी पैसे से बना प्रतीक्षालय एक दबंग के कब्जे में कैद है।