गाज़ियाबाद: घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में एसीपी शालीमार गार्डन ने दी विस्तृत जानकारी
रविवार को थाना शालीमार गार्डन पुलिस की ओर से घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर एसीपी शालीमार गार्डन ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों से हुई पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी कई शहरों और इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी ऐसे घरों को पहले चिंहित करते थे, जहां कोई नहीं होता था।