गाज़ियाबाद: एटीएम से पैसे चोरी करने वाले एक अभियुक्त को थाना कोतवाली पुलिस ने चौधरी मोड़ से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना कोतवाली पुलिस ने एटीएम से पैसे चोरी करने वाले एक अभियुक्त रवि कुमार को चौधरी मोड़ से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष कोतवाली ने बताया कि 26 अप्रैल 2024 को पीएनबी बैंक के मैनेजर संदीप गुप्ता ने मॉडल टाउन एटीएम से ₹1732500 चोरी होने का मुकदमा थाना कोतवाली पर दर्ज कराया था, जिसके बाद रवि को गिरफ्तार कर पैसे बरामद कर लिए गए है।