गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले 3 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण व अन्य सामान बरामद
रविवार को थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले अशोक सिंह, सूरज और पारस नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को फुट ब्रिज के पास बने नाले की पूर्वी दीवार शालीमार गार्डन के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से पीली धातु के आभूषण व अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है।