गाज़ियाबाद: क्राइम ब्रांच पुलिस ने युवक को बंधक बनाकर रंगदारी मांगने वाले 50 हजार के इनामी अभियुक्त को नंदग्राम से किया गिरफ्तार
रविवार को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने शशांक शर्मा नाम के युवक को बंधक बनाकर रंगदारी मांगने के मामले मेंबफरार चल रहे बिजेंद्र त्यागी नाम के अभियुक्त को मेरठ मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की गिफ्तारी पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के द्वारा 50,000 रुपए का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था।