गाज़ियाबाद: क्राइम ब्रांच पुलिस ने ₹50000 के एक ईनामी अभियुक्त को नंदग्राम से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम पुलिस ने ₹50000 रुपए के एक ईनामी अभियुक्त बिजेन्द्र त्यागी को नंदग्राम से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष क्राइम ब्रांच अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ईनामी नंदग्राम में घूम रहा है, तत्काल टीमों ने वहां कार्रवाई करते हुए ₹50000 के इनामी बिजेन्द्र को गिरफ्तार किया।