गाज़ियाबाद: कोतवाली नगर पुलिस ने ATM से चोरी करने वाले 1 फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 17.32 लाख रुपए बरामद
रविवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने ATM से चोरी करने वाले रवि कुमार नाम के 1 शातिर अभियुक्त को चौधरी मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 17,32,500 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बीते 26 अप्रैल को पीएनबी बैंक के चीफ मैनेजर संदीप की ओर से मामले को लेकर तहरीर मिली थी।