घाघरा: गुटवा जोकारी से देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना
Ghaghra, Gumla | Aug 16, 2026 घाघरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुटवा जोकारी से रविवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए रवाना हुआ। देवघर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने देवाकी बाबा धाम में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बाबा से प्रार्थना की कि क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे तथा अच्छी बारिश हो,