पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
जदयू कार्यालय में गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत जदयू के कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। सभी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।