पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर CRPF जवान ने महिला सिपाही पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, मचा हंगामा
पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बिहार पुलिस की महिला सिपाही और सीआरपीएफ का जवान आपस में उलझ गए। कुछ समय तक प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग यह समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ है। बाद में पता चला कि दोनों पति पत्नी हैं और उनका झगड़ा पत्नी के प्रेमी को लेकर है।