अंबाह: पोरसा चौराहा: शराब ठेके से 10 कदम दूर सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति बेहोश मिला, गंभीर हालत में मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Nov 11, 2026 अंबाह के पोरसा चौराहे पर शराब ठेके से महज 10 कदम दूर सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। दुकानदार शिवकुमार शर्मा की सूचना पर पहुंची डायल 112 ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए मुरैना रेफर कर दिया। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।